फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की हुंकार:पदोन्नति में लगी रोक तत्काल हटाओ

विज्ञापन
विभागों में रूकी पदोन्नति को खोलने को लेकर चंपावत में जुलूस निकालते जनरल-ओबीसी कर्मचारी यूनियन। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने पदोन्नति में लगी रोक हटाने और आरक्षण पर रोक लगाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में नारेबाजी के साथ रैली निकाली। पर्यटक आवास गृह से कलक्ट्रेट तक निकाली गई रैली में विभिन्न विभागों के कर्मचारी हाथों में नारे और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। एसोसिएशन के जिला संयोजक भूपेंद्र प्रकाश जोशी और जीवन ओली की अगुवाई में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने रैली में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में जीवन ओली के संचालन में हुई सभा में सतीश पांडेय, प्रकाश तड़ागी, सुरेंद्र सौन, चारू पंत, एसएस सिद्दकी, पुष्कर बोहरा, महेंद्र जीना, सुरेश जोशी, पवन बिष्ट, कमलेश उप्रेती, डा.लीलाधर बिनवाल, गोविंद सिंह बोहरा, रमेश सिंह देव जगदीश सिंह तड़ागी आदि ने विचार रखे। रैली में रविंद्र पांडेय, प्रबुद्ध शर्मा, बलवंत सिंह फत्र्याल, बंशीधर थ्वाल, साजिद अली सिद्दकी, हरीश चंद्र गहतोड़ी, होशियार सिंह कार्की, महिपाल सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह, सुरेश चंद्र जोशी, बची सिंह बिष्ट, खडक़ सिंह, तपन गडक़ोटी, वीरेश जोशी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें