फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचमी पर 65 हजार भक्तों ने किए मां पूर्णागिरि के दर्शन

Mon, 11 Apr 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम लगातार बना हुआ है। नवरात्र की पंचमी पर मां दर्शन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब 65 हजार से ज्यादा भक्तों ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इधर, मेला क्षेत्र में पानी का संकट दिनों-दिन गहराता जा रहा है। निगालीगाड़ पेयजल योजना की लाइन में तीन दिन से जलापूर्ति ठप पड़ी है। 

होली के अगले दिन यानि 25 मार्च से शुरू हुए मां पूर्णागिरि धाम के सरकारी मेले में इस बार श्रद्धालुओं की की लगातार भीड़ बनी हुई है। नवरात्रों में पड़ोसी देश नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ने लगी है। नेपाल के महेंद्रनगर, कैलाली, डडेलधूरा, कोहलपुर, धनगढ़ी, नेपालगंज से भी काफी संख्या में श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन को आ रहे हैं। ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि यात्रियों की आवाजाही की क्रम दिन-रात लगातार बना हुआ है। उनके मुताबिक सोमवार को नवरात्र की पंचमी पर 65 हजार से ज्यादा लोगों ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मां पूर्णागिरि धाम पानी का संकट गहराता जा रहा है। बताया गया है कि धाम क्षेत्र की तीन पेयजल योजनाओं में महत्वपूर्ण निगालीगाड़ पेयजल योजना की लाईन में बीते तीन दिन से जलापूर्ति ठप होने के कारण मेला क्षेत्र में पानी की किल्लत पैदा हो गई है। वहीं लो वोल्टेज के कारण भैरव मंदिर के मिनी ट्यूबवेल की मोटर भी नहीं चलने से भैरव मंदिर क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। बहरहाल समूचे मेला क्षेत्र में पानी की समस्या पैदा हो गई है। जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता बीएस कुवार्बी ने बताया कि निगालीगाड़ पेयजल योजना की लाइन क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे ठीक कराने को कर्मचारियों की टीम भेजी गई है। जल्द ही लाइन दुरुस्त कर जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें