फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 फीसदी कम हुई धान की उपज 

विज्ञापन
20 फीसदी कम हुई धान की उपज  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल को हुई क्षति का कृषि सांख्यिकी विभाग ने क्रॉप कटिंग के जरिए जायजा लिया। मंडलीय सांख्यिकी अधिकारी डॉ.डीके कांडपाल और अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में हुई क्रॉप कटिंग में करीब 20 प्रतिशत धान की फसल के नुकसान का अनुमान लगाया गया।
विज्ञापन


मनिहारगोठ क्षेत्र के चंदनी में शांति देवी के खेत में हुई क्रॉप कटिंग के बाद करीब 20 प्रतिशत फसल के नुकसान का अनुमान लगाया गया। 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल और 10 मीटर त्रिभुज के प्लॉट में क्रॉप कटिंग कर 12.10 किग्रा धान निकला। जबकि सामान्य रूप से मैदान के इस सिंचित क्षेत्र में 15 से 16 किग्रा तक धान की उपज होती है।

रिपोर्ट के आधार पर पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल को हुए नुकसान, क्षतिपूर्ति, बीमा की राशि और फसलों के उत्पादन का आकलन किया जाएगा। फिलहाल यह परियोजना ट्रायल आधार पर चलाई जा रही है। इस मौके पर राजस्व उप निरीक्षक प्रदीप जुकरिया, मनोज गहतोड़ी, भुवन चंद्र जोशी और कई किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें