लफड़ा गांव में क्रॉप कटिंग के बाद धान को तुलवाते एसडीएम अनिल गर्ब्याल व अन्य अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सिप्टी न्याय पंचायत क्षेत्र के लफड़ा गांव में धान की फसल की पैदावार को जानने के लिए क्रॉप कटिंग की गई। एसडीएम अनिल गर्ब्याल के नेतृत्व में अधिकारियों ने 30 वर्ग मीटर की क्रॉप कटिंग की। इतने एरिया में चार किलो 800 ग्राम धान की पैदावार हुई है।
एसडीएम गर्ब्याल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, नए कृषि विधेयक की खूबियों के अलावा अधिक पैदावार के उपाय बताए। कहा कि खेती के साथ पशुपालन कर काश्तकार आय को बढ़ा सकते हैं। इस मौके पर अपर सांख्यिकी अधिकारी जुगल किशोर पांडेय, राजस्व उप निरीक्षक राजीव मेहरा, हीराबल्लभ जोशी, किशोर पांडेय, युवक मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मण राम, किसान नारायण सिंह तड़ागी, लक्ष्मण राम, कृष्ण राम, सूरज सिंह, जीत राम, तेज सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो