फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजबान चंपावत बना ओवरऑल चैंपियन

Thu, 17 Nov 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
खेलकूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 दो दिनी जिलास्तरीय खेलकूद में मेजबान चंपावत ओवरऑल चैंपियन बना। चंद्रकला, रेखा, राकेश और सचिन ने सीनियर, सौरभ और अंकिता ने सब जूनियर जबकि जूनियर वर्ग में प्रेमा महर ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि डीएसओ आरएस धामी और सीईओ डीएस राजपूत ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। 
गोरलचौड़ मैदान में दूसरे दिन 100 मी. बाधा दौड़ में जूनियर में दीपक, विजय, प्रेम सिंह बालिका में ज्योति, बबीता, रुचि और चक्का फेंक में सुनील, रवींद्र, शिवराज बालिका में प्रेमा, ईश्वरी और श्वेता ने पहले तीन स्थान पर कब्जा जमाया। ऊंची कूद जूनियर में दीपक, योगेश, कमल बालिका में ज्योति, निर्मला और रेनू चैंपियन बने। 400 मी. में पूजा, रेशमा, निकिता बालक में पंकज, राकेश और पवन और 800 मी. में सुनीता, सुनीता थापा और किरन बालक में रोहित, पंकज और गोविंद अव्वल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची कूद सीनियर वर्ग में मनीषा, मनीषा बोहरा, प्रेमा बालक में प्रकाश, गणेश और हिमांशु, जूनियर में राकेश बिष्ट पहले राकेश दूसरे और राकेश बोहरा तीसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर में बबीता, रिया, ममता और बालक में मनीष, जीवन और मोहित अव्वल रहे। शिक्षक नरेश राय के संचालन में हुई प्रतियोगिता में निर्णायक महेंद्र बोहरा, घनश्याम पांडेय, प्रदीप बोरा, प्रकाश खर्कवाल, अनिल कुमार, वीएन उपाध्याय, बीना चौधरी, सुरेश राम थे। इस मौके पर बीईओ अंशुल बिष्ट, सौदान सिंह, जगदीश अधिकारी और महावीर चौधरी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें