फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में भाजपाइयों ने सीएमओ का घेराव किया

Thu, 17 Nov 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
सीएमओ दफ्तर का घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला अस्पताल से लोहाघाट सीएचसी में डॉक्टरों को अटैच करने और जिला मुख्यालय में ब्लड बैंक संचालित न होने से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ डीएल साह का घेराव किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया और पूर्व विधायक बीना महराना के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय में जमकर हंगामा काटा। कहा कि जिला अस्पताल में पहले सेे ही डॉक्टरों का टोटा है एसेे में जिला अस्पताल के डाक्टरों को सीएचसी लोहाघाट अटैच करने से चम्पावत के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना  करना पड़ेगा।
लोहाघाट अस्पताल को पिछले तीन सालों से पीपीपी मोड के तहत संचालित किया जा रहा था। स्थानीय लोगों के आंदोलन के बाद 
राज्य सरकार ने पीपीपी मोड को 16 अक्टूबर तक हटाने के आदेश दिए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब राज्य सरकार ने  पीपीपी मोड से हटाने का निर्णय ले लिया था तो लोहाघाट अस्पताल में डाक्टरों की व्यवस्था करनी थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला  मुख्यालय में ब्लड बैंक संचालित न होने पर भी नाराजगी जताई। कहा अटैचमेंट  समाप्त न होने और शीघ्र ब्लड बैंक न खोलने पर उग्र आंदोलन होगा। घेराव करने वालों में मनोज तड़ागी, त्रिलोक गिरी, राजेश उप्रेती, कैलाश सिंह, नारायण गड़कोटी, गिरीश जोशी, प्रकाश तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीपीपी मोड के तहत सीएचसी में कार्य कर रहे 45 कर्मचारियों ने  समायोजन की मांग को लेकर तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने समायोजन की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय और महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को भी ज्ञापन भेजा। इस मौके पर रश्मि वर्मा, मीनाक्षी जोशी, लक्ष्मी देवी, रंजीता मेहता, ज्योत्सना सिंह, मंजरी खड़ायत, विनीता ढेक, संजीव जोशी, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें