शराब की दुकान के ठेके की निविदा आवेदन के आखिरी दिन जिला आबकारी कार्यालय के बाहर तैनात सुरक्षा कर्
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। अगले वित्त वर्ष के लिए शराब की 13 दुकानों की नीलामी के लिए निविदा आवेदन का शुक्रवार को अंतिम दिन था। इन दुकानों के लिए 55 से अधिक आवेदन आए हैं। वहीं वित्त वर्ष 2020-21 के लिए दो (चंपावत विदेशी व भिंगराड़ा देसी शराब) दुकानों का पहले ही नवीनीकरण हो गया है। इन दुकानों से 15 प्रतिशत अधिक राजस्व मिलेगा।
जिला आबकारी अधिकारी तपन कुमार पांडेय ने बताया कि निविदा के लिए आवेदन के अंतिम दिन शुक्रवार शाम पांच बजे तक आवेदन आए। इसके चलते देर शाम तक आवेदनों को एकत्र करने का काम चलता रहा। आवेदकों की सही संख्या रात तक पता चल सकेगी। विभाग के अनुसार अभी तक 6 विदेशी व 7 देसी शराब की दुकानों के लिए 55 से अधिक आवेदन आए थे। निविदा आवेदन कार्य में आबकारी निरीक्षक गौरव जोशी व टनकपुर के निरीक्षक प्रतिमन सिंह कन्याल आदि ने सहयोग किया। जिले की सात विदेशी और नौ देशी शराब की दुकानों से 2020-21 के लिए कुल 47 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य रखा गया है। निविदा आवेदन की अंतिम तिथि होने के चलते आबकारी कार्यालय में सुरक्षा बल भी मुस्तैद था।