फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी लोगों के पुलिस सत्यापन की कार्यवाही जारी

Sun, 19 Apr 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र की कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को लेकर पुलिस क्षेत्र में आए बाहरी मजदूरों और फेरी लगाने वालों के सत्यापन कर रही है। ग्रामीणों से गेहूं कटाई को आए बाहरी मजदूरों और अनजान व्यक्तियों के बारे में पुलिस को सूचित करने को कहा गया है।
विज्ञापन


एसपी डीएस कुंवर के निर्देश पर पुलिस क्षेत्र में आए बाहरी लोगों के सत्यापन कार्य में जुटी है। थानाध्यक्ष पीएस दानू ने बताया कि गढ़ीगोठ क्षेत्र में एसआई भूपाल सिंह सम्मल और चंदनी क्षेत्र में एसआई विनोद जोशी को सत्यापन की कार्रवाई सौंपी गई है। ग्रामीणों से कहा गया है कि वे गेहूं कटाई को आए मजदूरों को घरों से दूर ही रखें। इन दिनों घरों की निगरानी की जाए और घरों को लावारिस न छोड़ें। पुलिस ने करीब 30 फेरी और सिल (सिलबट्टा) बेचने वालों के सत्यापन किए हैं। सत्यापन टीम में कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और सुभाष राना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें