सदस्यता अभियान के तहत पूरे देश में 10 करोड़ लोगों के पार्टी का सदस्य बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को मिष्ठान वितरित किया। कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर भाजपा सबसे बड़ा संगठनात्मक ढांचा खड़ा करने में सफल हुई है। सदस्यता के आंकड़े से जाहिर है कि देश उनकी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ी है। मुख्यालय में जिला सदस्यता प्रभारी मुकेश महराना की अगुवाई में जिला महामंत्री गोविंद सिंह सामंत, एनडी गड़कोटी, रामदत्त जोशी, नवीन तड़ागी, राजेश उप्रेती सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जताई।
टनकपुर में जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, जिला महामंत्री दीपक पाठक, भीम रजवार, कमल पंत, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, रंजना नेगी, नारायण महर, जसौद सिंह, कमल भट्ट, सतीश पांडेय, हरीश राजा, मुकेश साहू, अक्षत अग्रवाल, नारायण बोहरा, कृष्णा श्रीवास्तव आदि मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में मौजूद रहे।