फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खालगढ़ा में पेयजल के लिए हाहाकार

Tue, 25 Feb 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के खालगढ़ा में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। क्षेत्र में बन रही किमतोली पेयजल योजना का निर्माण पूरा न होने पर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द योजना को पूरा करने की मांग की है। ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नवीन चंद्र चिलकोटी के नेतृत्व में मंगलवार को महिलाओं के साथ ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि खालगढ़ा में तीन हैंडपंप से लोग गुजारा कर रहे हैं। बीते दिनों जल संस्थान ने दो हैंडपंप तो ठीक कर दिए, लेकिन उनमें मटमैला पानी आ रहा है।
इस कारण लोग ढोरजा, गुरेली, छिड़ाखाल पुलिस चौकी जाकर पानी ढो रहे हैं। कहा कि किमतोली में बन रही पेयजल योजना का निर्माण दो साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इस मौके पर पुष्पा पांडेय, निर्मला पांडेय, कविता पांडेय, सोनू अधिकारी, रेखा अधिकारी, विमला पांडे, नीतू पांडेय, बबीता पांडेय, अंजलि, संध्या अधिकारी आदि मौजूद रहीं।

खालगढ़ा में खराब हैंडपंप को ठीक करा दिया है। किमतोली के ढटीगाड़ से योजना का कार्य प्रगति पर है। 50 किलोलीटर के दो टैंक बन गए हैं। खालगढा और कोतवाली के लिए भी 15 किलोलीटर के दो टैंक बन गए हैं। मोटर लगाने का कार्य होना है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक खालगढा में पानी की सप्लाई सुचारु हो जाएगी। - पवन बिष्ट, प्रभारी ईई जल संस्थान चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें