फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बदली आबोहवा तो रूठ गए विदेशी मेहमान

Tue, 25 Feb 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। सर्दी के मौसम में तराई के नदी और जलाशयों में देश विदेश से प्रवास में आए मेहमान पक्षी अब लौटने लगे हैं। इस बार भी सुर्खाब पक्षी उत्तरी पश्चिमी अफ्रीका, इथियोपिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप, मध्य एशिया, चीन, नेपाल के ठंडे क्षेत्रों से नवंबर-अक्तूबर में टनकपुर के शारदा नदी बैराज क्षेत्र में आ गई थीं।
विज्ञापन

वन विभाग की एसडीओ डाॅ. शालिनी जोशी ने बताया कि इस बार भी सर्दियों में इंडियन पाउंड हेरॉन, ग्रे क्रेस्टेड ग्रेव, ब्लैक स्टार्क, ग्रेट कॉर्मोरेंट, लिटिल इंडियन कॉर्मोरेंट, लिटिल इग्रेट, रेड नेप्ड आइबिस पक्षी प्रवास में आई हैं।
फरवरी के प्रथम सप्ताह में उनके नेतृत्व में गाइड और बर्ड वाॅचर सौरभ कलखुड़िया और वन विभाग के वाॅचर के साथ गणना की गई थी। बताया कि इंडियन पाउंड हेरॉन करीब 60, ग्रेट क्रेस्टेड ग्रेब 2, ब्लैक स्टार्क 5, ग्रेट कॉर्मोरेंट 60, लिटिल इंडियन कॉर्मोरेंट 100 से अधिक, लिटिल इग्रेट 30, रेड नेप्ड आइबिस 2 और सुर्खाब 45 मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि अभी मेहमान पक्षियों का आसपास से आना जारी है और इस बार सुर्खाब जल पक्षी जल्दी लौट रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें