फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर बजौन के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले की धौन-बजौन सड़क पर अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए बजौन के ग्रामीण मुखर हो गए हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंच कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन सौंपकर अवैध खनन पर सख्ताई से रोक लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि धौन-बजौन सड़क पर अराजक तत्वों की ओर से रात के समय में खनन किया जा रहा है। खनन सामग्री को चंपावत और आसपास के इलाकों में खुलेआम बेचा जा रहा है। ग्रामीणों के मना करने पर अराजक तत्व गाली गलौच और मारपीट में आमादा हो जाते हैं। कहा गया है कि निर्माणाधीन सड़क से बेतरतीब तरीके से खनन किए जाने से सड़क की दशा बदहाल होती जा रही है। इस संबंध में डीएम विनीत तोमर ने ग्रामीणों को शीघ्र कार्रवाई करने भरोसा दिलाया। ग्राम प्रधान मीना देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वालों में प्रेम बल्लभ भट्ट, रमेश चंद्र, जीवन भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें