फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुपचुप तरीके से पेड़ों के निस्तारण का विरोध

Wed, 02 Mar 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
कूंण वन पंचायत में गुपचुप तरीके से चीड़ के सूखे पेड़ों का दोहन करने पर ग्रामीणों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि ग्रामीणों के अलावा वन पंचायत को विश्वास में लिए बगैर वन विभाग द्वारा पेड़ों का निस्तारण किया जा रहा है, जिससे यहां हरे पेड़ों का कटने का भी खतरा पैदा हो गया है। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से लिखित शिकायत एसडीएम निर्मला बिष्ट को दी गई। एसडीएम ने तहसीलदार बीएस माहरा को मौके में जाकर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तत्काल पेड़ों का दोहन बंद कर गांव की खुली बैठक में निविदा के आधार पर पेड़ों का निस्तारण करने की मांग की है। उनका आरोप है कि विभाग कुछ खास लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए गुपचुप तरीके से कार्य कर रहा है। निर्मला बिष्ट का कहना है कि इस संबंध में तहसीलदार को जांच के आदेश दे दिए गए हैं, प्रक्रिया नियमानुसार न होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञापन देने वालों में वन पंचायत के पंच भागीरथी देवी, गंगा देवी, केदार गिरि, गोदावरी, श्याम सिंह, ग्राम प्रधान त्रिलोक सिंह, बीडीसी सदस्य मीनाक्षी देवी, हरीश सिंह, हरीश गिरि, पूरन गिरि, खीम गिरि, मान सिंह, दयाकृष्ण, राजेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें