फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख रुपये की स्वीकृति ग्राम पंचायत स्तर पर

Wed, 02 Mar 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
डा.एपीजे अब्दुल कलाम ग्राम बदलाव योजना के तहत न्याय पंचायत दुबडजैनल, कोलीढेक और भुमलाई में जन प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। दुबडजैनल में ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी और आशा वर्कर को मास्टर ट्रेनर भुवन चंद्र पांडेय, जिला पर्यटन विकास अधिकारी आरएस ऐरी और बबीता बिष्ट ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि गांव के विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए तीन लाख रुपये तक की वित्तीय स्वीकृति ग्राम पंचायत स्तर और तीन लाख से अधिक की वित्तीय स्वीकृति मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से दी जाएगी। प्रशिक्षण में सोराई, बकोड़ा, रमैला, मंच, हरम, गुरखोलीगूंठ, दुबडजैनल, नीड़ तल्ली, रूईयां, कफल्टा के जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

लोहाघाट ब्लॉक में चल रहे न्याय पंचायत कोलीढेक में मास्टर ट्रेनर मुख्य कृषि अधिकारी आरएल चंद्रवाल, एडीओ उद्यान भूपेंद्र प्रकाश जोशी, एबीडीओ बीएस भाकुनी प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान मदन राम, शांति देवी, चंद्रकला पाटनी, रवीना बानो, शीला देवी, पुष्पा पाटी आदि जन प्रतिनिधि भाग ले रही हैं। भूप सिंह, एके सिंह, रचना कोरंगा भी जानकारियां दे रहे हैं। उधर न्याय पंचायत भुमलाई के रायनगर चौड़ी में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में बीडीओ केएस नयाल, ग्राम विकास अधिकारी एलएम तिवारी आदि प्रशिक्षण दे रहे हैं। ग्राम प्रधान विमला राय, कमला देवी, सुनीता, शांति देवी, ललित मोहन, पुष्पा, महेश बोहरा, जानकी देवी, मंजू राय, माया राय आदि प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें