फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ में नंबर वन बने संचित राय

Sat, 25 Jun 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
50 मीटर दौड़ में नंबर वन बने संचित राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में मिनी स्पोर्ट्स डे के मौके पर बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं हुईं। जीजीआईसी मैदान में हुई खेल प्रतियोगिता का प्राचार्य बीडी ओली ने शुभारंभ किया। 50 मीटर की दौड़ में संचित राय ने पहला, अमिष कुमार ने दूसरा और ऋषभ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में अदिबा नाजिर ने बाजी मारी।
विज्ञापन


80 मीटर में करिश्मा, रजनी आर्या, कोमल तिवारी, 100 मीटर में अजय कुमार, सुमित सामंत, प्रियांशु, गोला क्षेपण में राहुल ओली, अजय कुमार, अक्षत राज, टेनिस बॉल में अंशु गिरि, गर्व गड़कोटी,  ऋषभ राय, चम्मच दौड़ में साहिल बोहरा, मुकुल चौधरी, अंशु  गिरि, जुंबा हुप्स में महिमा चौधरी, करिश्मा, समीक्षा ढेक, एक पांव की दौड़ में रजनी आर्या, साक्षी आर्या, आरती जोशी क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।

शारीरिक शिक्षक अनूप जखमोला की देखरेख में तमाम खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इंचार्ज पीसी पुनेठा ने सभी का आभार जताया। प्रतियोगिताओं के आयोजन और निर्णायक के रूप में जीवन चंद्र जोशी, बिजेंद्र कुमार, संदीप भट्ट, मनीष जोशी, अनीता पांडे, सविता जोशी, बीनू गहतोड़ी आदि ने सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें