फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्रतिबंधित कैप्सूल बेच रहा था संचालक, मेडिकल स्टोर सील

Tue, 06 May 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के मेडिकल स्टोरों में चेकिंग अ​​​भियान चलाती संयुक्त टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एसपी अजय गणपति के निर्देश पर नशामुक्त देवभूमि मिशन के तहत मंगलवार को नगर के मेडिकल स्टोरों की संयुक्त टीम ने जांच की। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवा के 96 कैप्सूल मिलने पर उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। एक अन्य मेडिकल स्टोर को प्रपत्र दिखाने तक बंद करने के आदेश दिए गए। कुछ अन्य मेडिकल स्टाेरों में कमियां मिलने पर उन्हें हिदायत दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को सीओ शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम, एसओजी, एएनटीएफ टीम, रुद्रपुर के वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने नगर के राजाराम चौराहा और दीनदयाल चौराहे पर मौजूद मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। एसएसआई पूरन सिंह तोमर ने बताया कि छापे के दौरान टीम को हिमालया मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवा के 96 कैप्सूल मिले। मेडिकल स्टोर स्वामी रहीस निवासी कस्बा टनकपुर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।
इसके अतिरिक्त छावड़ा मेडिकल के स्वामी की ओर से प्रपत्र और बिल दिखाने में विलंब करने पर प्रपत्र दिखाने तक मेडिकल स्टोर को बंद करने के आदेश दिए गए। कुछ अन्य मेडिकल स्टोरों पर कमी मिलने पर चेतावनी दी गई। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालकों को सीसीटीवी लगाने और उसकी फुटेज कम से कम 90 दिन तक रखने के निर्देश दिए। रुद्रपुर के वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि एक मेडिकल स्टोर को सील कर उसके लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

टीम में ये भी रहे शामिल
टीम में एसओजी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवाण, एएनटीएफ के प्रभारी सोनू सिंह, एचसी मतलूब खान, महेंद्र डंगवाल, गणेश बिष्ट, कांस्टेबल उमेश राज, सूरज कुमार, कोतवाली पुलिस के एसएसआई तोमर, एचसी जगवीर सिंह, नैनीताल के निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, ऊधमसिंह नगर औषधि निरीक्षक निधि शर्मा, शुभम कोटनाल, चंपावत की औषधि निरीक्षक हर्षिता और नैनीताल की अर्चना गहतोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें