फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल केे बीच वाहनों का संचालन अब भी बंद

Wed, 15 Mar 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा सीमा पर अब भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। दोनों देशों के बीच वाहनों का संचालन अभी बंद है। अलबत्ता पैदल और साइकिल सवार दोनों देशों के बीच आवाजाही कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यूपी के लखीमपुर खीरी से सटी नेपाल सीमा पर हुए विवाद का असर नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में पड़ा था। महेंद्रनगर में 9 मार्च की रात एक भारतीय बाइक जलाने के साथ कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया और भारतीयों के साथ अभद्रता की गई थी। भारतीय प्रशासन ने भारतीय वाहन चालकों और नागरिकों को सुरक्षा के तहत नेपाल न जाने की सलाह दी थी। इसके बाद 10 और 11 मार्च को नेपाल का महेंद्रनगर बाजार बंद रहने के साथ ही वाहनों के चक्का जाम रहे। 12 मार्च से नेपाली नागरिकों ने पैदल भारत का रुख करना शुरू कर दिया, लेकिन वाहनों का संचालन अब भी बंद है। सुरक्षा के तहत भारतीय प्रशासन ने भारतीय वाहनों के नेपाल जाने पर रोक लगा रखी है। 

बुधवार को भारतीय तीर्थ यात्री नेपाल स्थित सिद्धनाथबाबा के दर्शन के लिए बनबसा से पैदल ही रवाना हुए। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती ने बताया बुधवार को करीब आठ हजार दर्शनार्थी नेपाल गए। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि अभी वाहनों के नेपाल जाने पर रोक लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें