फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़ी लिफ्ट योजना के मुख्य पंपों का संचालन ठप

Thu, 05 Apr 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में वर्षा के बाद लोहावती नदी में पानी के साथ बहती मिटटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बुधवार की शाम को हुई भारी बारिश से लोहावती नदी में गंदा पानी आने के कारण चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना के मुख्य पंपों का संचालन ठप हो गया है। मुख्य पंपों का संचालन ठप होने से बृहस्पतिवार को शहर में स्टॉक में रखे पानी की आपूर्ति की गई। इससे शहर के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार को भी नगर में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।
विज्ञापन


 जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि लोगों द्वारा निर्माण कार्यों की मिट्टी को नदी नालों के किनारे डाला गया है। बुधवार को हुई बारिश से यह मिट्टी बहकर लोहावती नदी में आ गई। जिससे नदी का पानी मैला हो गया। पानी में मिट्टी की मात्रा अधिक होने के कारण लिफ्ट योजना के मुख्य पंपों का संचालन सायं पांच बजे बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि फिल्टर टैंक में स्टॉक में रखे पानी की आपूर्ति की गई। टैंकों में पानी खत्म होने के कारण बुधवार रात तीन बजे से पंपों का संचालन पूरी तरह ठप पड़ गया है।

उन्होंने बताया कि मैले पानी को लिफ्ट करने से फिल्टर खराब होने की संभावना अधिक रहती है। जिसके कारण पंपों का संचालन नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को नगर के शीतला माता मंदिर और स्टेशन बाजार आदि स्थानों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। उनका कहना है कि पिछले करीब 24 घंटों से लिफ्ट पेयजल योजना के मुख्य पंपों का संचालन शुरू न होने के कारण शुक्रवार को नगर में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की आशंका है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें