फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड गवर्नर के विरोध में ठप रहा टैक्सियों का संचालन

Sat, 06 Oct 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में बैठक में मौजूद राजकीय वाहन चालक महासंघ के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुरानी टैक्सियों में स्पीड गवर्नर लगाने के विरोध में टैक्सी चालकों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से लोगों की निर्भरता टैक्सियों पर ही रहती है। रोडवेज के लोहाघाट डिपो ने टनकपुर के लिए दो अतिरिक्त बसें चलाकर लोगों की दिक्कतों को कम करने का प्रयास जरूर किया।  
विज्ञापन


दिल्ली, देहरादून, पंजाब आदि स्थानों से आए लोग गंतव्य को जाने के लिए काफी परेशान रहे। मंच, तामली, कर्णकरायत, खेतीखान, पाटी, धूनाघाट, रीठासाहिब, भिंगराड़ा, देवीधुरा, बाराकोट, बर्दाखान, सिमलखेत, पुलहिंडोला, चमदेवल, रौंसाल, पंचेश्वर, मटियानी, मढ़ुवा आदि स्थानों के लिए टैक्सियों का संचालन काफी हद तक ठप रहा। टैक्सियों का संचालन प्रभावित होने से बाजार में भी रौनक फीकी रही। यात्री रोडवेज बस स्टेशन, स्टेशन बाजार में वाहनों का इंतजार करते रहे।  

टनकपुर। स्पीड गवर्नर लगाने के विरोध में दूसरे दिन भी पर्वतीय मार्ग पर चलने वाले टनकपुर-बनबसा के करीब साढ़े छह सौ टैक्सी वाहनों के पहिये जाम रहे। टैक्सी एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद बिष्ट के नेतृत्व में टैक्सी मालिकों और चालकों ने एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि पर्वतीय मार्गों पर वैसे ही वाहनों की स्पीड 40 से अधिक नहीं होती है। ऐसे में स्पीड गवर्नर लगाने की अनिवार्यता थोपकर उनका उत्पीड़न कर रहा है। पर्वतीय महासंघ टैक्सी यूनियन के संरक्षक नारायण सिंह गैंड़ा ने कहा कि यूनियन के शिष्टमंडल की देहरादून में परिवहन मंत्री से वार्ता चल रही है, यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो हड़ताल जारी रखने हुए आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में टैक्सी यूनियन सचिव श्याम सुंदर शर्मा, उप सचिव देेवेंद्र प्रजापति, उपाध्यक्ष राजू चंद, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, जनार्दन भट्ट, राजू कुमार, पप्पू गंगवार, लाखन, उमेश, मोना, डम्पी, कमलेश चंद, गंगू पुरी, लाली पुरी आदि थे। वहीं, टैक्सियां नहीं चलने से यात्रियों को रोडवेज बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें