फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिंगराड़ा अस्पताल में तीन दिन से लगा ताला

Sat, 06 Oct 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
भिंगराड़ा अस्पताल में लटके ताले के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लधिया घाटी के भिंगराड़ा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार से ताला लटका है। परेशान लोगों ने शनिवार को भिंगराड़ा में प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही अस्पताल नियमित रूप से खोलने के साथ ही डॉक्टर और फार्मासिस्ट की तैनाती की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर सीएमओ कार्यालय में आंदोलन की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन


भिंगराड़ा अस्पताल तीन सितंबर से वार्ड ब्वाय के हवाले था। मगर बृहस्पतिवार से अस्पताल में ताले लटके हुए हैं। नाराज लोगों ने इसके विरोध में यहां प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि तीन साल पहले मंजूर हुए अस्पताल में  डॉक्टर और फार्मासिस्ट को तैनात नहीं किया गया। अस्पताल के नियमित संचालन के साथ डॉक्टर और फार्मासिस्ट की तैनाती की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में उमेश चंद्र भट्ट, रमेश चंद्र भट्ट, दीपक चंद्र भट्ट, हरीश चंद्र भट्ट, गिरीश चंद्र भट्ट, सुरेश चंद्र, देवीदत्त, रमेश चंद्र, गौरव, भगीरथ, रेवाधर आदि शामिल थे।  

अस्पताल क्यों बंद हैं, इसका पता लगा जरूरी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अस्पताल के डॉक्टर प्रशिक्षण के बाद से लंबे अवकाश में चले गए हैं। व्यवस्था सुचारु करने के लिए दूसरे अस्पताल से डॉक्टर भेजा जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.आरपी खंडूरी, मुख्य चिकित्साधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें