फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार गिर रहे पत्थरों से चुनौती बना राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलना

विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग में धौन-स्वांला के बीच मलबे से बंद रोड। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग बृहस्पतिवार को भी नहीं खुल पाया। स्वांला-धौन के बीच सड़क पर भारी मलबा आने से मंगलवार रात नौ बजे से मार्ग बंद है। रास्ते में सेना के 12 वाहनों सहित 80 से ज्यादा वाहन फंसे हैं। 10 से ज्यादा वाहनों को चंपावत कोतवाली के पास रोका गया है। रुक-रुक कर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से सड़क को सुचारु करने में दिक्कत आ रही है। वहीं अब सब्जी व रसद सामग्री की आपूर्ति देवीधुरा होते हुए की जा रही है।
विज्ञापन

मलबा हटाने में जेसीबी व पोकलैंड मशीनें लगी हुई हैं, मगर लगातार मलबा गिरने से मार्ग खोलने में भारी दिक्कत आ रही है। रास्ते में फंसे वाहन चालक व अन्य लोगों को प्रशासन की ओर से भोजन की व्यवस्था कराई जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के लोहाघाट के ईई एलडी मथेला का कहना है कि मार्ग खोलने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि पहाड़ी से पत्थरों के गिरने से काम में व्यवधान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें