फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा में साढ़े पचपन हजार की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। यहां साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगों ने एक युवा व्यवसायी की फेसबुक आईडी हैक कर तीन लोगों से 55.50 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने इस संबंध में थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक स्थानीय व्यवसायी युवक की फेसबुक आईडी हैक कर उसके दो मित्र एवं एक रिश्तेदार से रकम मांग गई। जिस पर उन्होंने दिए गए खाते में मांगी गई रकम जमा करा दी। बाद में पता चला कि मामला ठगी का है। कोरोना वायरस के संकट के तहत पैसे देने वालों ने समझा कि उनके मित्र व रिश्तेदार को वास्तव में पैसे की जरूरत है। उन्होंने फोन द्वारा पैसे मांगने की पुष्टि नहीं की। बताया गया है कि जिस खाते में पैसे जमा कराए गए हैं वो आसाम का निकल रहा है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मामले का खुलासा करने को पुलिस सर्विलांस की मदद ली जा रही है। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि किसी के द्वारा भी आनलाइन पैसे मांगे जाने पर वे एक बार फोन से इसकी पुष्टि अवश्य कर लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें