फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला अस्पताल में ओपीडी पहुंची 500 के पार

Mon, 09 Jun 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में पंजीकरण कक्ष में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ रही]। सोमवार को ओपीडी पांच सौ के पार रही। इससे मरीजों को इलाज के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। फिजिशियन, सर्जन कक्ष और ईएनटी विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही। लगातार मौसम के बदलने से वायरल बुखार, खांसी-जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों को पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत ज्यादा हो रही है। फिजिशियन डॉ. दीपक रावत और डॉ. यश मोहन ने बताया कि वायरल बुखार, जुकाम के मरीज इलाज के लिए अधिक आ रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। साफ पानी पीएं, धूप में ज्यादा देर तक बाहर न रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें