पाटी अस्पताल में बारी का इंतजार करते मरीज। संवाद
पाटी (चंपावत)। पाटी में मौसमी बुखार की वजह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसके चलते लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। आम तौर पर पाटी में 25 मरीज आते थे, लेकिन सोमवार से ये संख्या तेजी से बढ़ गई है। सोमवार को 105 और मंगलवार को ओपीडी में 60 मरीजों का इलाज हुआ।
प्रभारी चिकित्साधिकारी गुरुशरण कौर ने बताया कि मौसमी बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी से ओपीडी बढ़ रही है। बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां एक अतिरिक्त डॉक्टर की तैनाती की जाएगी। डॉ. कौर ने बासी भोजन न करने, पर्याप्त मात्रा में उबला पानी पीने सहित मौसमी बुखार के लक्षण होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी है।