फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की छुट्टी के पहले दिन ही बेहाल हुए लोग

Sat, 28 Apr 2018 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
लोहाघाट में एटीएम में नकदी न होने से परेशान युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बैंकों की तीन दिनी छुट्टी का शनिवार को पहला दिन था। मगर क्षेत्र के दो एटीएम को छोड़ कहीं भी नकदी नहीं थी। इसके चलते बैंक अवकाश के पहले दिन ही लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कमल मेहरा, नवीन बोहरा, दीपक मेहरा, भानु बोहरा आदि युवाओं का कहना था कि एटीएम से नकदी निकालने के लिए नगर क्षेत्र में लगे सभी छह एटीएम के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन किसी भी एटीएम से नकदी नहीं निकलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन


शादी-ब्याह का सीजन होने के चलते शनिवार को काफी लोग एटीएम के चक्कर काटते रहे, मगर मायूस लौटना पड़ा। बैंकों में नकदी की कमी के कारण लोगों को पर्याप्त मात्रा में रकम नहीं मिलने से पहले ही भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सबसे अधिक दिक्कतें शादी-विवाह वाले घरों के लोगों को हो रही हैं। बैंकों से पर्याप्त मात्रा में कैश न मिलने के कारण उन्हें मजबूरन कर्ज लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। अब सोमवार तक भी इस स्थिति के सुधरने की उम्मीद नहीं है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें