फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में सिर्फ दस हजार श्रद्घालु ही कर सकेंगे दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले में इस बार एक दिन में सिर्फ 10 हजार श्रद्धालुओं को ही दर्शन की अनुमति मिलेगी। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर पुलिस ने एसओपी जारी कर दी है। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पंजीकरण कराने के साथ ही सुरक्षित दूरी, मास्क और सैनिटाइजर का भी प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन

कोरोना के कारण पिछले वर्ष छह दिन बाद ही मेला स्थगित करना पड़ा था, लेकिन इस बार भी मेले पर कोरोना की मार ने पीछा नहीं छोड़ा है। 30 मार्च से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलने वाले मेले में श्रद्धालुओं को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना होगा। पुलिस की ओर से जारी की गई एसओपी के मुताबिक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को https://mvcdeveloper. uttaraonline.in/purnagiri या https://champawat.nic.in वेबसाइट पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा और ऑनलाइन पोर्टल पर एक दिन में सिर्फ 10 हजार श्रद्धालुओं के ही पंजीकरण होंगे। धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं को ठहराने वाले दुकान और धर्मशाला संचालकों को भी श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें