फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में अनबन पर युवक ने फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत ब्लॉक के दूरस्थ गांव वैला के एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को दे दिया है। यद्यपि कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, लेकिन माना जा रहा है कि लटकने की वजह प्रेम प्रसंग में अनबन है। युवक हल्द्वानी में एक होटल में काम करता था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल से घर में ही था।
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यहां से करीब 41 किमी दूर वैला गांव के रहीस राम (25) का शव शनिवार देर शाम घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों और परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। चंपावत बाजार चौकी के प्रभारी सोनू सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चंपावत भिजवाया। पुलिस ने बताया कि परिजनों का कहना था कि रहीस शुक्रवार रात को घर से गायब हो गया। परिजनों ने जब खोजबीन की, तो शनिवार को रहीस राम का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि रहीस राम का किसी नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दोनों में अनबन हो गई थी। इसी के आधार पर पुलिस आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग में अनबन को मान रही है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें