फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पुलिस कर्मियों से मारपीट के दोषी को एक साल की जेल

Tue, 12 Sep 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पाटी थाने के दो पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने के दो आरोपियों में से एक बरी हो गया जबकि दोषी पाए गए दूसरे व्यक्ति को एक साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। बाद में अदालत ने दोषी को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सितंबर 2017 को पुलिस कर्मी रमेश गिरि और सुरेश बाबू ने देवीधुरा के तिराहे पर अवैध रूप से पत्थर ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा था। पाटी थाने ले जाने के दौरान ट्रक चालक भुवन सिंह ने ट्रक में खराबी आने की बात कहते हुए वाहन रोका। इसी बीच ट्रक मालिक वहां पहुंच गया। चालक ने पुलिस कर्मियों को थप्पड़ मार दिया। पाटी थाने में चालक भुवन सिंह और ट्रक मालिक नरेंद्र सिंह राणा के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट जहांआरा अंसारी ने साक्ष्य के अभाव में ट्रक मालिक नरेंद्र सिंह राणा को बरी कर दिया जबकि ट्रक चालक भुवन सिंह को आईपीसी की धारा 332 और 353 के तहत दोषी पाया। चालक को एक साल का कारावास और छह हजार के जुर्माने की सजा सुनाई गई। बाद में दोषी चालक को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें