फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भारी बारिश से सुजानगांव में आवासीय मकान हुआ ध्वस्त

Tue, 12 Sep 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
भारी बारिश से सुजानगांव में क्षतिग्रस्त मकान। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में हुई भारी बारिश से खेतीखान के ग्राम पंचायत बांजगांव के सुजान गांव तोक में एक आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। जैसे-तैसे घर से बाहर निकलकर छह लोगों ने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य बबलू देऊ ने बताया कि रविवार को हुई मूसलाधार बारिश में मनोज सिंह पुत्र जगत सिंह का दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। रात करीब 11 बजे एकाएक मकान गिरने का एहसास होने पर उसमें रह रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। जैसे ही घर के लोग बाहर निकले उसी दौरान मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया।
बबलू ने बताया कि मकान ध्वस्त होने से इस गरीब परिवार के सामने रहने की समस्या पैदा हो गई है। बीडीसी सदस्य, नरेंद्र सिंह बोहरा, नवीन बोहरा, दिगराज बोहरा, विजय बोहरा आदि ने सरकार से पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें