फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वालिक में घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

Fri, 03 Apr 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर देवीधुरा के वालिक गांव में देर रात दो मंजिला मकान में आग लगने से एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वालिक गांव में बृहस्पतिवार रात 47 वर्षीय राजेंद्र सिंह बिष्ट के मकान में अचानक आग लग गई। भीषण आग की लपटें उठती देख पड़ोसी के कुत्ते ने भौंकना शुरू किया। उसके लगातार ऐसा करने से पड़ोसी महिला घर से बाहर आई तो उसे आग लगने का पता चला। इसके बाद उसने अन्य ग्रामीणों को शोर मचाकर जगाया। ग्रामीण तुरंत ही आग की चपेट में आए मकान की तरफ भागे। किसी तरह आग पर ग्रामीणों ने काबू पाया लेकिन तब तक राजेंद्र बुरी तरह जल चुका था। उसके सिर्फ अवशेष ही नजर आए। वहीं मकान के निचले तल में पशुओं को बांधा गया था लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
मृतक की पत्नी और दो बच्चे दूसरे मकान में सो रहे थे। समय रहते ग्रामीणों के आने से आग फैलने से रोक तो ली गई लेकिन राजेंद्र नहीं बच पाया। ग्रामीणों ने सुबह सवा पांच बजे देवीधुरा चौकी को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष पाटी ओम प्रकाश के नेतृत्व में एसआई अनंत राणा, कांस्टेबल दीपक सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना स्थल पर ही डाॅक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया स्थानीय लोगों के मुताबिक शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की घटना सुबह दो से तीन बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें