फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि शिक्षकों के लिए नियुक्ति का एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। छूट गए अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति का एक और मौका मिला है। अदालत के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने ऐसेे पदों पर फिर से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है। आवेदन 21 सितंबर तक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि न्यायालय के आदेश के क्रम में 2015 में अनुबंधित शिक्षकों को फिर से नियुक्ति का मौका दिया गया है। शर्त यह होगी कि इन अनुबंधित शिक्षकों ने 31 मार्च 2018 तक कार्य किया हो। ये अभ्यर्थी खंड या मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र ले सकेंगे। साथ ही संबंधित खंडों के शिक्षाधिकारियों द्वारा सत्यापित कर 21 सितंबर तक आवेदन सीईओ कार्यालय मेें भेजना होगा।
बता दें कि इस साल फरवरी में भी चंपावत जिले में 161 प्रवक्ता और 33 एलटी अतिथि शिक्षकों के पदों को भरा गया था। चंपावत जिले में 44 राजकीय हाईस्कूल और 61 जीआईसी में प्रवक्ताओं के 537 व एलटी के 769 शिक्षकों के पद सृजित हैं। इस वक्त प्रवक्ता के 85 और एलटी के 80 पद खाली हैं। अगर अब अतिथि शिक्षकों की तैनाती होने के बाद से छात्र-छात्राओं को शिक्षकों की कमी दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें