फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के एकेडमिक सेल ने लांच की वेबसाइट

विज्ञापन
चंपावत में एकेडमिक सेल की ओर से वेबसाइट लांचिंग के मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। शुक्रवार को एकेडमिक सेल चंपावत की वेबसाइट लांच हुई। सीईओ आरसी पुरोहित की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सी-हॉक केे अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लडवाल और खंड शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट ने किया। वेबसाइट के डिजाइनर व ब्लॉग एडमिन जीआईसी धौन के प्रवक्ता नीरज पांडेय ने एकेडमिक सेल की वेबसाइट की खूबियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि साइट में उपलब्ध जानकारी लिंक के जरिये विद्यार्थियों को दी जाएगी। साथ ही उत्तराखंड बोर्ड के राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय विशेषज्ञों की ओर से निर्मित विविध सामग्री एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाएगी। बताया गया कि 2020 ई-लर्निंग ब्लॉग नाम से बनाई गई वेबसाइट में एकेडमिक सेल के सदस्यों की ओर से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की ई-लर्निंग की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए विभिन्न विषयों के वीडियो भी उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में जीआईसी के प्रधानाचार्य मनोज जोशी, राधेश्याम खर्कवाल, उमेद सिंह बिष्ट, नवीन उपाध्याय, ललित मोहन बोहरा, अनिल कुमार, गौरव सिंह, भुवन चंद्र जोशी, मुकेश वर्मा, कैलाश चंद्र भट्ट, बीएन उपाध्याय और नवीन पंत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें