फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचपीसी मार्ग में दीवार से टकराई मैक्स, चला रहे युवक की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी मार्ग पर बेकाबू मैक्स दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीनों युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मैक्स (यूए 04 ई/1396) के स्वामी नरेंद्र गुप्ता ने अपना वाहन पूर्णागिरि इंटर कॉलेज के समीप खड़ा किया था। उसका परिचित वार्ड चार बनबसा निवासी मनीष कुमार (20) पुत्र तोता राम अपने दो साथियों के साथ नरेंद्र से पूछे बिना मैक्स ले गया।
नरेंद्र जब वहां पहुंचा तो मैक्स गायब देख उसने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस खोज में निकली ही थी कि नरेंद्र की मैक्स एनएचपीसी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। गाड़ी स्वामी और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार और उसके घायल साथी बमनपुरी निवासी नितिन पुत्र पूरन सिंह राणा, सुधीर पुत्र शशि राणा को फौरन अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बताया गया कि गंभीर रूप से घायल मनीष को खटीमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान का कहना है कि मामले में अभी किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें