लोहाघाट पीजी कॉलेज में आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी खोखो प्रतियोगिता में व
- फोटो : LOHAGHAT
राजकीय पीजी कॉलेज में कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी खो खो प्रतियोगिता संपन्न हो गई है जिसमें एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सोमवार को पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार गुरुरानी की अध्यक्षता और क्रीड़ा प्रभारी डॉ. तौफिक अहमद की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राजकीय महाविद्यालय कपकोट और एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की टीमों के बीच खेला गया। हल्द्वानी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कपकोट की टीम को एक पारी और छह अंकों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा और प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार गुरुरानी ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। रेफरी जीसी पाठक, बलविंदर सिंह, नवीन जोशी, मनमोहन बसेड़ा, गौरव जोशी, रंजीत मटियाला, डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी, प्रकाश ढेक, देवेंद्र रहे। प्रतियोगिता में बागेश्वर, कपकोट, रामनगर, अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा, हल्दूचौड़, लोहाघाट, महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। आयोजन में क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ. धर्मेंद्र राठौर, डॉ. विमला देवी, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. कमलेश सक्टा, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. रवि सनवाल, अहमद हुसैन, एलडी जोशी, बृजमोहन जोशी आदि ने सहयोग किया।