फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम ने देशी शराब के 96 पव्वों के साथ युवक दबोचा

विज्ञापन
ट कपुर में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम ने एक युवक को देसी शराब के 96 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इससे पूर्व भी शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को आबकारी विभाग की टीम टनकपुर-बनबसा के बीच हाईवे पर चेकिंग कर रही थी कि इस दौरान पीठ पर बैग लादे एक बाइक सवार चेकिंग टीम को देखकर बाइक मोड़ भागने की कोशिश करने लगा। आबकारी विभाग की टीम ने उसे पकड़ लिया। आबकारी निरीक्षक प्रतिमन सिंह कन्याल ने बताया कि आरोपी का बैग चैक करने पर देशी शराब के 96 पव्वे बरामद हुए।
पकड़ा गया आरोपी थ्वालखेड़ा निवासी महेश चंद्र जोशी है। आबकारी निरीक्षक के मुताबिक आरोपी काफी समय से शराब तस्करी के धंधे में लिप्त है। इससे पूर्व भी पुलिस ने उसे नेपाल निर्मित शराब के साथ गिरफ्तार किया था। आबकारी निरीक्षक कन्याल ने बताया कि बरामद शराब के साथ आरोपी की बाइक (यूके 03ए/5834) को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन

उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल आबकारी विभाग की हिरासत में है। आबकारी निरीक्षक का कहना है कि यदि आरोपी की किसी ने जमानत नहीं ली तो उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें