फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टंकी में ढाई किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
चंपावत कोतवाली में चरस संग दबोचे गए आरोपित के साथ पुलिस टीम। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने एक बार फिर चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे दो किलो 506 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी चरस को बाइक की टंकी में छिपा कर ले जा रहा था।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस और एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार देर शाम चल्थी में लधिया नदी पर बने अस्थायी पुल पर बाइक सवार शाहरुख अली पुत्र कौसर अली निवासी गोटिया वार्ड नंबर 11, नूरी मस्जिद, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) की तलाशी ली तो उससे दो किलो 506 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 8/20/32/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह इस चरस को खेतीखान क्षेत्र से सस्ते दामों में खरीदकर खटीमा और अन्य मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दामों परर बेचने जा रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाइक की तेल की टंकी को दो हिस्सों में बांट रखा था और एक हिस्से में तेल था जबकि दूसरे में उसने चरस छिपा रखी थी। पुलिस टीम में एसएसआई सुरेंद्र खड़ायत, चल्थी चौकी प्रभारी सोनू सिंह, कांस्टेबल मनोज बैरी, दीपक प्रसाद, भुवन वर्मा, दुर्गानाथ, तुलसी प्रसाद, गिरीश पाटनी, भुवन पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

चंपावत में इस साल के चरस बरामदगी के मामले
11 फरवरी:लोहाघाट में 152 ग्राम चरस के साथ एक को पकड़ा।
19 फरवरी:पाटी में पौने चार किलो चरस के साथ दो को पकड़ा।
13 जून:खेतीखान-ललुवापानी में एक किलो 510 ग्राम चरस के साथ एक को पकड़ा।
24 जुलाई:स्वांला के पास एक किलो 290 ग्राम चरस सहित दो आरोपी पकड़े।
19 अगस्त:कोयाटी गांव में 200 ग्राम चरस के साथ एक पकड़ा।
16 सितंबर:पाटी थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र सहित तीनों चरस तस्करों से 12 किलो 110 ग्राम चरस बरामद हुई ।
13 अक्तूबर:चंपावत में एक किलो 112 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।
15 अक्तूबर:आठ किलो से अधिक चरस सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।
28 अक्तूबर:174 ग्राम चरस सहित एक आरोपी गिरफ्तार।
30 अक्तूबर:छह किलोग्राम चरस सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।
03 नवंबर:छह किलो 109 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार।
12 नवंबर:एक किलो 30 ग्राम चरस सहत तीन आरोपी गिरफ्तार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें