फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
वन्यजीव अधिनियम में फरार चल रहे धारचूला के दो आरोपी लोहाघाट पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में निरुद्ध और फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

एसओ मनीष खत्री ने बताया कि वर्ष 2006 में धारा 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में वारंटी अर्जुन सिंह बोनाल निवासी ग्राम गोठी, थाना धारचूला, पिथौरागढ़ और दिनेश दुकताल निवासी गोठी, धारचूला पर मुकदमा दर्ज था। दोनों आरोपित न्यायालय से जमानत पर छूटे थे। जो बार-बार नियत तारीख में न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हो रहे थे। जमानत खत्म के बाद न्यायालय ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था। एसओ खत्री ने बताया कि फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पिथौरागढ़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में एसओ मनीष खत्री, एसआई देवेंद्र मेहता, राकेश रोंकली, ललित रावल शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें