फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तीसरे दिन उत्पाती हाथी पूर्णागिरि मार्ग से होकर जंगल निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मार्ग पर दो दिनों से चल रहा हाथी के उत्पात तीसरे दिन शांत रहा। उत्पाती हाथी पूर्णागिरि मार्ग होते हुए जंगल की ओर चला गया है। मेला मजिस्ट्रेट अलकेश नौडियाल ने डीएफओ चंपावत को पत्र भेजकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए समाधान करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शारदा रेंज से सटे मां पूर्णागिरि मार्ग पर उचौलीगोठ, बूम, गैड़ाखाली आदि में पिछले तीन चार माह से हाथी के उत्पात के मामले सामने आते रहे हैं। वर्तमान में यहां से पूर्णागिरि मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं गुजर रहे हैं। मार्ग से सटे बूम में बीते कुछ दिनों में हाथी दो बार उत्पात मचा चुका है। वन विभाग के गेस्ट हाउस पर भी धावा बोल चुका है। समाजसेवी सुंदर सिंह महर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे उत्पाती हाथी मां पूर्णागिरि मार्ग से होकर जंगल की ओर निकला। शारदा वन रेंजर पीसी जोशी ने बताया कि वन विभाग की एक टीम हाथी पर नजर रखने के लिए तैनात है।
इधर डीएफओ को भेजे पत्र में मेला मजिस्ट्रेट ने कहा कि ग्राम सभा सैलानीगोठ के रामलीला मैदान और निकटवर्ती स्थानों पर जंगली हाथियों का सड़क पर आवागमन देखा जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए खतरा बना हुआ है। यह भी प्रकाश में आया है कि सोलर फेंसिंग क्षतिग्रस्त है। इससे भी आबादी में हाथी का आवागमन बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें