फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ऐड़ीसेरा में प्रस्तावित बिजली घर की भूमि का स्थलीय निरीक्षण

Sun, 11 Aug 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के ऐड़ीसेरा में बिजलीघर निर्माण के लिए भूमि निरीक्षण के दौरान मौजूद टीम।  संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिले के पालबिलौन क्षेत्र की बड़ी आबादी को जल्द बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। एड़ीसेरा में प्रस्तावित बिजली घर का रास्ता साफ होने के बाद संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण के बाद भूमि को सही पाया है। अब ग्राम पंचायत से भूमि हस्तांतरण होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा में शामिल ऐड़ीसेरा में बिजली घर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिला मुख्यालय से 28 किमी दूर ऐड़ीसेरा ग्राम पंचायत की जमीन पर बनने वाले बिजली घर निर्माण को लेकर रविवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों, सिविल की टीम, सेकेंडरी टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने बिजली घर बनने वाली जमीन की विभिन्न तरह से जांच की।।जांच के बाद बिजली घर के लिए जमीन को उपयुक्त पाया गया। बिजली घर बनने के बाद क्षेत्र की बड़ी आबादी को बिजली नियमित रूप से मिलती रहेगी।
निरीक्षण के बाद ग्राम पंचायत की जमीन को ऊर्जा निगम को हस्तांतरित करने से लेकर स्वामित्व की प्रक्रिया ग्राम पंचायत की ओर से शुरू जाएगी। क्षेत्र में आए दिन बिजली बाधित होने से बड़ी आबादी को दिक्कत होती थी। निरीक्षण टीम में एसडीओ संजय भंडारी, आशीष गोडवाल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बिजलीघर बनने से क्षेत्र की 75 से अधिक गांव के 20 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ
चंपावत। बिजली घर बनने से 75 से अधिक गांव की करीब 20 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। अमोड़ी, कोट अमोड़ी, छतकोट, स्वाला, चल्थी, बेलखेत, दूधौरी, खटोली, पछनई, दियूरी, नौलपानी, सुखीढांग, झालाकुड़ी, वैला, भुम्टा, लड़ाबोरा, क्वारासिंह आदि ग्राम पंचायत इससे लाभान्वित होंगी।

जिले के अमोड़ी क्षेत्र के ऐड़ीसेरा में बिजलीघर के लिए जमीन का चयन होने के बाद रविवार की निरीक्षण कर लिया है। टीम ने जमीन को उपयोग के लिए ठीक माना है। अब जल्दी की आगे की कार्यवाही कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बेघराज सिंह, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल।
-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें