फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा में रिक्शा चालक को मिला मोर्टार शेल  

Fri, 01 Mar 2019 10:13 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)।
विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे बनबसा में कबाड़ी के पास से बरामद मोर्टार शैल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कूड़ा बीनने के दौरान शुक्रवार को यहां एक रिक्शा चालक को मोर्टार शेल मिला है। पुलिस ने इसके परीक्षण के लिए सेना और अन्य संबंधित विभागों के विशेषज्ञों को बुलाया है।
विज्ञापन

रिक्शा चालक बदोरन को देशी फार्म ( रेलवे क्रांसिंग) के समीप कूड़ा बीनते समय एक मोर्टार शेल मिला। कार्यवाहक थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि यह शेल जिंदा है या बेकार हो चुका है। इसके परीक्षण के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

चंपावत के पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के मुताबिक बनबसा में मोर्टार शेल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यह मोर्टार शेल काफी पुराना है तथा भारत का ही बना हुआ है। संभावना यह भी है कि यह शेल बाढ़ से बह कर आया हो। समीप ही सेना की फायरिंग रेंज होने से भी मोर्टार शेल के भारत में निर्मित होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें