फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादाखिलाफी पर भड़के टैक्सी संचालक, किया प्रदर्शन

Wed, 23 Dec 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सी स्टैंड में शौचालय और टिनशेड नहीं होने से भड़के टैक्सी संचालकों ने बुधवार को मोटर स्टेशन रोड पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष गोपाल सिंह भंडारी और ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में टैक्सी संचालकों ने कहा कि आठ अगस्त 2012 को विधायक हेमेश खर्कवाल ने टैक्सी स्टैंड का उद्घाटन किया था। तब उन्होंने यहां टिनशेड और शौचालय बनाने का एलान किया था, मगर अब तक यह काम शुरू भी नहीं हो सका है।
विज्ञापन


टैक्सी स्टैंड में बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से यहां वाहन पार्क करना असुविधाजनक हो रहा है। प्रदर्शन में गिरीश चौधरी, पवन गिरी, मनोज गरसाड़ा, विजय कुमार, हरीश मुरारी, चरणदत्त, जीवन सिंह, मुकेश, हरीश शर्मा, दिनेश आदि शामिल थे। उधर, विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि इस काम को इसी वित्त वर्ष में पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें