फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध शारदा में कूदा, तैराक पुलिस ने बचाया

Sun, 17 Sep 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
थारदा में कूदकर आत्महत्या की कोशिश करते वृद्व को बचाकर कोतवाल ले जाते पुलिस के तैराक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक वृद्ध ने रविवार को शारदा में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन तैराक पुलिस ने जवानों ने नदी में कूदकर उसे डूबने से बचा लिया। इसके बाद भी वृद्ध आत्महत्या की जिद पर अड़ा रहा। आवाज स्पष्ट न होने से उसकी बात समझ में नहीं आ रही थी। बताया गया कि वृद्ध बनबसा के पेेंटर फार्म का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि वृद्ध ने शायद परिजनों के व्यवहार से परेशान होकर नदी में कूद मारी है। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


लाठी के सहारे रविवार सुबह शारदा किनारे पहुंचे वृद्ध ने नेपाल जाने वाले मार्ग से अचानक नदी में कूद मार दी। वृद्ध को नदी में कूदता देख वहां मौजूद तैराक पुलिस के जवान रवींद्र कुमार उर्फ पहलवान और गौरव दुर्गापाल ने उसे डूबने से बचा लिया। तैराक पुलिस कर्मी उसे कोतवाली ले गए, जहां वह आत्महत्या करने की जिद पर अड़ा रहा। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि वृद्ध की आवाज स्पष्ट न होने से उसकी बात समझा में नहीं आ रही है। काफी प्रयास के बाद यह समझ आया कि उसका नाम कल्लू सिंह और वह पेंटर फार्म बनबसा का रहने वाला है। उसके चेहरे को देखकर और बातों से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह परिजनों के व्यवहार से परेशान है। बहरहाल, पुलिस ने वृद्ध को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। कोतवाल का कहना है कि वृद्ध के परिजनों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें