फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव तक नहीं होगा अधिकारियों का स्थानांतरण : डीएम

Wed, 18 Jun 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तक जिले से किसी भी अधिकारी का स्थानांतरण अन्यत्र जिले में नहीं होगा। डीएम नवनीत पांडेय ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सुचारु और निष्पक्ष संपादन के लिए कार्यालयाध्यक्षों और जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी अधिकारी का स्थानांतरण जिले से अन्यत्र होता है तो उन्हें तब तक कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जब तक उनके प्रतिस्थानी अधिकारी की ओर से जिले में अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत न कर दी जाए। प्रतिस्थानी की ओर से योगदान देने के उपरांत ही स्थानांतरित अधिकारी को अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही कार्यमुक्त किया जाएगा। डीएम ने इस आदेश के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें