फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सुंई पऊ में पेयजल योजना के कार्य में देरी पर विधायक हुए नाराज

Wed, 18 Jun 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के सुंई पऊ गांव में जन समस्याएं सुनते विधायक खुशाल सिंह अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बुधवार को लोहाघाट ब्लॉक के सुंई पऊ गांव का भ्रमण किया। विधायक ने जल संस्थान की ओर से बनाई जा रही हर घर नल हर घर जल योजना के कार्यों में हो रही देरी पर जल संस्थान अधिकारियों और ठेकेदार फटकार लगाई। विधायक ने योजना का कार्य गुणवत्तापूर्वक शीघ्र करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने सुंई पऊ के चमनपुर तोक में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस पर उन्होंने जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट को समस्या के समाधान का निर्देश दिया। विधायक ने सुंई लिफ्ट पेयजल योजना के मुख्य टैंक का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि दो साल से पेयजल योजना का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है।
विधायक ने मौके से ही ठेकेदार से फोन पर बात कर कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। वहां हरीश चतुर्वेदी, मुकुल ओली, पंकज ओली, मयंक ओली, शंकर सिंह बोहरा, राहुल राम, मुकेश राम, मनोज राम आदि थे। संवाद
विज्ञापन


पेयजल समस्या के समाधान के लिए एसडीएम से गुहार

लोहाघाट (चंपावत)। पेयजल समस्या से जूझ रही बाराकोट के काकड़ गांव के मल्ली जिंडी तोक की केशवी देवी ने एसडीएम नीतू डांगर को ज्ञापन साैंपा। इसमें उन्होंने कहा कि उनका घर ग्राम सभा काकड़ से लगभग 800 मीटर दूर और मुख्य पेयजल टैंक से 50 मीटर ऊंचाई पर है। चढ़ाई के कारण उनके घर तक पानी नहीं पहुंचता है। 10 वर्षों से वह इस समस्या से जूझ रही हैं। उन्होंने कई बार जल संस्थान के अभियंताओं को इसकी जानकारी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सरकार की हर घर नल, हर घर जल योजना का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने एसडीएम से शीघ्र समाधान की मांग की। एसडीएम ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें