फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना बेचने आने वालों से अनिवार्य रूप से भरवाएं शपथ पत्र

Sun, 06 Jan 2019 10:38 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित गोष्ठी में र्स्वणकारों को दिशा निर्देश देते थानाध्यक्ष। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 आदर्श थाना लोहाघाट में पुलिस और नगर क्षेत्र के स्वर्णकारों की गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान सोना बेचने आने वाले लोगों से अनिवार्य रूप से शपथ पत्र भरवाने का निर्णय लिया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने पर सहमति बनी। 
विज्ञापन


 गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कठैत ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और स्वर्णकारों के पास सोना या सोने के आभूषण बेचने आने वाले लोगों से अनिवार्य रूप से शपथ पत्र भरवाने की बात कही। एसओ ने बताया कि सोने के आभूषण बेचने वाले व्यक्ति से शपथ पत्र भरवाने से सोने के आभूषण चोरी करने वालों का सुराग लगाने में भी मदद मिलेगी। एसओ ने बताया कि स्वर्णकारों से शपथ पत्र को सुरक्षित रखने, बाहरी व्यक्ति सोने के आभूषण बेचने आता है तो पुलिस से तत्काल संपर्क करने, दुकानों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने, अपनी दुकानों के सभी कारीगरों का पुलिस सत्यापन कराएंगे, संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देेने की बात कही। एसआई आरविंद कुमार ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस मौके पर चेयरमैन गोविंद वर्मा, नन्नू वर्मा, योगराज वर्मा, किरन वर्मा, विपिन वर्मा, ललित वर्मा आदि लोग मौजूद थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें