चंपावत में कांग्रेस जिला कमेटी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
कांग्रेस जिला कार्यालय में हुई बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार व बूथ लेवल एजेंट बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसमें सभी ब्लॉक अध्यक्षों सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में सबसे पहले पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा सहित सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी और जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। उसके बाद कार्यकारिणी का विस्तार करने पर चर्चा की गई। साथ ही बूथ लेवल एजेंट के लिए सभी ब्लॉक अध्यक्षों को प्रारूप देकर एक सप्ताह के अंदर जमा करने को कहा गया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी सहयोग के लिए आए हुए कूपन काटने को दिए गए। साथ ही 20 व 50 रुपये के कूपन भी बनवाने पर सहमति हुई। बैठक में सेवादल के हरीश चौधरी, पूरन कठायत, मोहन जोशी, विकास भट्ट, चतुर सिंह मेहता, सुभाष जोशी, प्रहलाद सिंह, प्रताप सिंह महराना, दान सिंह बोहरा, पूर्व प्रधान विपिन जोशी, पनी राम, उमेश खर्कवाल, मोहन राम, पुष्कर राम, नरेश जोशी, प्रकाश माहरा आदि मौजूद रहे।