फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी का स्थापना दिवस मनाया 

Mon, 20 Feb 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
ओबीसी का स्‍थापना दिवस मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की स्थानीय शाखा में बैंक का 75वां स्थानीय हर्षोल्लास से मनाया गया। बैंक कर्मियों ने केक काटकर बैंक की उन्नति की कामना की। शाखा प्रबंधक सुशांत कुमार ने ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने ग्राहकों को कैशलेस ट्रांजेक्शन का उपयोग बढ़ाने की सलाह दी। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, बैंक द्वारा जारी विभिन्न ऐप के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक ने ओरिएंटल बटुआ नाम से नया मोबाइल ऐप जारी किया है। उन्होंने इसके प्रयोग करने के तरीके भी बताए। स्थापना दिवस कार्यक्रम में बैंक अधिकारी शशांक सिंह राठौर, कैलाश चंद्र, भाष्कर पांडेय के अलावा नेहा पांडेय, हेमा मेहरा, बीएस मेहरा, अमित मेहरा, गोविंद सिंह, मुख्तार अहमद, लीला देवी, मनीष अरोरा, रमा गंगवार, रजिया, फरहान अंसारी, नवी अहमद, नवीन सती आदि ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें