अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत यहां से 22 किलोमीटर दूर स्वांला गांव में 30 महिला उद्यमी प्रशिक्षणार्थियों ने नारी सशक्तीकरण और उद्यमिता की शपथ ली। ये महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) से स्वांला में प्रशिक्षण ले रही हैं।
रविवार को आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिल्कोटी ने महिलाओं को शपथ दिलाई। निदेशक ने कहा कि अमर उजाला की अपराजिता पहल से महिलाओं के स्वावलंबन और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मौनपालन और फलों की खेती के मूल्य संवर्द्धन से महिलाएं अपनी आमदनी में इजाफा कर सकती है।
सफलतापूर्वक प्रशिक्षण करने के बाद आरसेटी महिलाओं को बैंक से भी रियायती दर पर कर्ज की सुविधा भी उपलब्ध कराती है। कार्यक्रम में पुष्पा देवी, दीपा देवी, किशनी देवी, सुनीता, मीना, कलावती, जशोदा देवी, सीमा देवी, सुनीता देवी, शांति, मोती देवी, बबीता भट्ट, गीता देवी, तुलसी, ममता, हेमा भट्ट, ममता भट्ट, गीता देवी, देवकी देवी, गोपली देवी, गंगा देवी, नीलावती, सरस्वती, भूमि देवी, भवानी देवी, पुष्पा, जीवंती, ज्योति, कलावती, रेखा भट्ट आदि थे।
ये शपथ ली गई
नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने व उनके चेहरे पर आत्मविश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करने हेतु सतत, सक्रिय रहने की मेरी वचनवद्धता है। अपने घर व कार्यस्थल पर, पर्व-त्योहारों और सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों समेत जीवन के हर आयाम में मैं स्वयं व मेरा परिवार नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी व संवेदनशीलता से काम करने की शपथ लेता है।