फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वलीबाबा का सालाना उर्स जून में होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। इस बार सैयद वलीबाबा का सालाना उर्स जून में होगा। यह निर्णय उर्स कमेटी ने सर्वसम्मति से लिया है। अब तक प्रतिवर्ष वलीबाबा का सालाना उर्स 16 से 18 मई तक होता था।
विज्ञापन


मेरठ के नौचंदी मेले की तर्ज पर हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक सैयद वलीबाबा का सालाना उर्स इस बार जून माह में आयोजित किया जाएगा।

साथ ही वलीबाबा के अभिन्न मित्र रहे गौढ़बाबा मंदिर में भी भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। उर्स कमेटी के संरक्षक पूर्व सांसद फिरोज खान ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव और 23 मई को परिणाम घोषित होने के अलावा रमजान का महीना होने के चलते कमेटी ने उर्स अगले माह आयोजित करने का फैसला लिया है।

कमेटी के सदर सलीम खान के मुताबिक रमजान का महीने पूरा होने के बाद कमेटी की बैठक में वलीबाबा के सालान उर्स और गौढ़बाबा मंदिर पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर फैसला लिया जाएगा। बताया कि इस बार कार्यक्रम बड़े स्तर पर और जोरशोर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें