फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नगर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

Sun, 10 Mar 2024 09:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने नगर व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

रविवार को नगर के एक बरातघर में जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र जोशी की अध्यक्षता और मुख्य चुनाव अधिकारी भगवत शरण के संचालन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष वर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, महामंत्री संजय पांडेय और कोषाध्यक्ष गिरीश वर्मा को पद की शपथ दिलाई। इसके बाद कार्यकारिणी सदस्य विशाल अग्रवाल, संजय गर्ग, पंकज अग्रवाल, गिरीश शर्मा, विजेंद्र अग्रवाल, अमान अंसारी, अमित खन्ना, भूपेंद्र गांधी, मनोज जुकरिया, शशांक गोयल, ऋषभ, गोविंद महर, शैलेंद्र सिंह, कीर्ति जोशी, चंदन सिंह, संग्राम सिंह, फैजल सिद्दीकी और उस्मान सिद्दीकी को भी शपथ दिलाई गई।
मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष व्यापारी कल्याण कोष स्थापित करने की मांग उठाई गई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अग्रवाल ने अपनी प्राथमिकता को रखते हुए कहा कि व्यापारी वेलफेयर फंड की स्थापना की गई है। इसमें वह और पदाधिकारी धन दे रहे हैं। 15 मार्च को खाद्य विभाग और मई के अंत तक जीएसटी, इनकम टैक्स आदि की समस्याओं के निदान के लिए कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष शाहिद हुसैन आदि पदाधिकारियों ने संबोधित किया। वहां राजीव आर्य, संदीप अग्रवाल, सत्य प्रकाश, धर्मानंद पांडेय, जिला संगठन मंत्री प्रकाश मुरारी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, राजेंद्र गहतोड़ी, नेपाल के ब्रह्मदेव वाणिज्य संघ के सचिव यज्ञराज भट्ट, उपाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट, लोहाघाट व्यापार मंडल महासचिव दीप जोशी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें